
👁 0 views Views
पिलखुवा: युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव नवरंगपुरी सर्किल तिरंगा वाला गेट निवासी राहुल शर्मा पुत्र मुलेंद्र शर्मा के साथ मंगलवार की रात हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंगों ने पीड़ित के साथ जमकर मार पिटाई की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंच कर पथराव भी किया। बुधवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




























