हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा और गालंद में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोर लाखों रुपए के गहने और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले में गालंद निवासी पवन कुमार ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम गालंद में तीन सगे भाइयों के घर में चोरों ने चोरी की। पवन ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 27 दिसंबर को रात के समय सभी सो रहे थे। लगभग 3:30 बजे उसकी आँख खुली। जब वह सो कर उठा तो उसके कमरे के दरवाजे की कुंडी बंद थी। उसने अपने भाइयों को फोन किया। भाइयों के आने के बाद घर का सारा सामान बिखरा पड़ा देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कपड़े गायब थे जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। वहीं गांव सिखेड़ा में राजेंद्र सिंह के यहां से सिलाई मशीन, शेरपाल सिंह के स्कूल से सीसीटीवी लाइन के तार काटकर पानी की टंकी की टोटी चोरों ने चोरी कर ली। गांव निवासी डॉक्टर प्रेमपाल सिंह के घर में चोर छत के रास्ते उतरे और पाइप व गाटर तथा मजदूरी का कार्य करने वाले मनोज कुमार के यहां से दो पंखे, लोहा, तराजू सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनायें



























