
👁 0 views Views
पिलखुवा: छात्रा को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में आगरा निवासी युवक पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों का आरोप है कि कक्षा 11 की छात्रा स्कूल गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब उसे ढूंढा तो पता चला कि आगरा के थाना बाह क्षेत्र के हसनजानपुर गांव का अजय छात्र को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627


























