
पिलखुवा: ई-रिक्शा में सवार व्यापारी का लैपटॉप बैग चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रहे व्यापारी का बैग और लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र निवासी शुभम चौधरी रेलवे रोड पर शिव स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं जो रविवार की देर शाम अपनी दुकान से अचपल गढ़ी जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो शुभम चौधरी को अपने लैपटॉप और बैग के चोरी होने का पता चला जिसके बाद उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























