पिलखुवा: घर का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित मोहल्ला रजनी विहार के एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और 80 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मोहल्ला रजनी विहार निवासी रिंकू शर्मा मूल रूप से गांव करनपुर जट धौलाना के रहने वाले है। बुधवार को पिता की तबीयत खराब होने पर रिंकू घर में ताला लगाकर गांव गया हुआ था। रिंकू के भाई कैलाश शर्मा जो मोहल्ले में ही रहता है जिसने घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ देख मामले की जानकारी अपने भाई को दी और बाद में जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 80 हजार रुपए चोर चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे के कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























