
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित नगर पालिका परिषद का 50 बड़े बकाएदारों पर 14 लाख का बकाया है। नगर पालिका ने 50 बड़े बकाएदारों की सूची भी जारी कर दी है। पालिका ने बताया कि बिल जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए इन बकाएदारों की सूची को जारी किया है। जलकर प्रभारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बकाएदारों को जल्द से जल्द बकाया भुगतान के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।






















