हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है जहां पर मंगलवार को मथुरा से आई टीम ने 43 बंदरों को पकड़ा। आपको बता दें इससे पांच दिन पहले भी 62 बंदरों को पकड़ा गया था।
दरअसल क्षेत्र में बंदरों का जबरदस्त आतंक है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने पिछले दिनों टेंडर छोड़ा था जिसमें मथुरा की एक फर्म ने बंदर को पकड़ने का काम शुरू किया। मंगलवार को चलाए गए अभियान के तहत आर एस गार्डन, गांधी कॉलोनी, सद्दीकपुरा, वैष्णो कॉलोनी से 43 बंदरों को पकड़ कर पिंजरे में बंद किया गया।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























