
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बझेड़ा खुर्द में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक दो भाई में छोटा भाई था जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
आपको बता दें कि बझेड़ा खुर्द निवासी 24 वर्षीय विजय ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























