हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चल रहा है। पिछले एक हफ्ते में 25 बिजली चोरों को पकड़ा गया है जो कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे थे। मामले में 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
पिलखुवा के गांव बड़ौदा हिंदवान, सपनावत टाउन फीडर में सर्वाधिक बिजली चोरी की वजह से लाइन लॉस की शिकायत आ रही थी। इसके बाद अधिकारियों ने छापा मारा और 25 बिजली चोरों को पकड़ लिया जिन पर दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























