👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में चितौली रोड से गुजर रहे नाले की हालत ऐसी है कि यहां से निकलना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. यहां लगे गंदगी के अंबार से आने जाने वाले लोगों को जबरदस्त बदबू का सामना करना पड़ता है. कुछ दिन पूर्व नाले की साफ-सफाई के लिए कई कर्मियों को लगाया गया जिन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से नाले की साफ-सफाई भी की लेकिन बारिश के बाद नाली में कूड़ा आने से एक बार फिर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है. हापुड़ से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हापुड़ की चितौली रोड पर स्थित मां चितौली के दर्शन करने के लिए जाते हैं जहां यह पुलिया पार करते समय भारी बदबू का सामना करना पड़ता है. बता दें कि इस रास्ते से कई गांव के ग्रामीण भी गुजरते हैं.

























