हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): 20 जून से 23 जून तक सिद्धार्थनगर में होने वाली राज्य स्तरीय समन्वय तैराकी प्रतियोगिता 2024 के लिए हापुड़ जिले की तैराक पीहुल चौधरी का चयन मेरठ मंडल की टीम में हुआ है। सचिव हापुड़ जिला तैराकी संघ रामानन्द राय ने बताया कि पीहुल केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ छावनी की छात्रा है। वह इस प्रतियोगिता में ग्रुप-2 के पांच इवेंट फ्री स्टाइल, बटरफ्लाई एवं इंडिविजुअल मेड़ले में प्रतिभाग करेंगी। पीहुल के पिताजी अकाउंट का काम देखते हैं एवं माता प्रीति चौधरी ब्यूटीशियन है तथा मॉडर्न पेंटाथलान की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। पीहुल के चयन पर हापुड़ जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश, सचिव रामानंद राय, सहसचिव राजीव वर्मा, बनर्जी भारत, पंकज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सुधीर शर्मा आदि ने बधाई दी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























