हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने आधी पकी हुई रोटी पर गुरु गोविंद सिंह जी का चित्र उकेरा है जिसे देखकर सभी ने अभिषेक की जमकर तारीफ की है। अभिषेक पिछले तीन वर्षों से विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बना रहे हैं। चित्रकारी में उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी का बेहद सुंदर चित्र आधी पकी हुई रोटी पर उकेरा है। अभिषेक कुमार B.Ed के छात्र हैं जिन्हें लोग आर्टिस्ट अभिषेक के नाम से भी जानते हैं। अभिषेक ने जब आधी पकी हुई रोटी पर यह तस्वीर बनाई तो लोगों ने जमकर की तारीफ की।
























