दो वाहनों की भिड़ंत में पलटी पिकअप












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित जेएमएस फ्लाईओवर के पास गाड़ी और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और वाहनों को हाईवे से हटाया जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हुई।

मामला सोमवार का है जब 26 वर्षीय आकाश पुत्र रामपाल निवासी गरिमा गार्डन थाना टीला मोड़ गाजियाबाद अपने वाहन मैक्स पिकअप छोटा हाथी से स्याना बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। वहीं पीछे से आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार की आगे चल रहे मैक्स पिकअप से भिड़ंत हो गई। यह हादसा सोमवार की सुबह 7:00 बजे जेएमएस फ्लाईओवर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट गाड़ी में 35 वर्षीय विकास चौहान पुत्र बृजेश चौहान निवासी चांदपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर सवार था जो हादसे के दौरान घायल हो गया। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और हाईवे से हटाया और घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया।

1st Mall of Hapur || M. 9557396447










  • Related Posts

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित न्यू सोटावाली निवासी एक सिपाही के साथ अमरोहा के हसनपुर की युवती का…

    Read more

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    error: Content is protected !!