
आम से लदी पिकअप एक्सल टूटने के कारण पलटी, दो घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित नए बाईपास पर राजाजी हवेली के समीप गुरुवार को आम से लदी पिकअप हाईवे पर एक्सल टूटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में सड़क पर आम बिखर गए। वाहन में सवार पांच में से दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे से वाहन को हटवाया और वाहन सवारों का हाल जाना। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब एक पिकअप आम लेकर संभल से हापुड़ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह नए हाईवे पर स्थित राजाजी हवेली के पास पहुंची तो पिकअप का पीछे के पहिए का एक्सल टूट गया जिसकी वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में पांच लोग सवार थे जिनमें से दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























