फलों से लदी पिकअप पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास गुरुवार को फलों से भरा एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे फल खराब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सड़क पर पड़े केलों को रास्ते से हटाया। साथ ही पिकअप को भी सीधा कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। सड़क हादसे के दौरान चालक सुरेश चोटिल हो गया।
जानकारी के अनुसार एक फलों से भरा पिकप जैसे ही सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा के पास पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान चीख प्रकार मच गई और उसमें लदे केले हाईवे पर बिखर गए। इसके बाद यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से पिकअप के चालक का हाल जाना जो कि सड़क हादसे के दौरान चोटिल हो गया। पुलिस ने वाहनों को सीधा कराकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























