अधिशासी अभियंता बिजली दफ्तर पर धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वावधान में बुधवार को भी किसानों का धरना टाउनहाल बिजली घर पर जारी रही। किसान गांवों में बिजली अफसरों की छापामारी का विरोध करते हुए अवैध वसूली का आरोप लगा रहे है।
विद्युत विभाग के फैले कथित भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को भी किसानों का धरना, प्रदर्शन बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के दफ्तर पर जारी रहा। प्रदर्शनकारी किसानों ने बिजली कर्मचारियों को जीभर कर कोसा और आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी गांवों में छापामारी कर किसानों का उत्पीड़न व शोषम कर रहे है। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

























