हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड की जैन धर्मशाला में सोमवार को फिजियोथरैपी चिकित्सालय का उदघाटन पुलिस क्षेत्राधिकारी एस एन वैभव पांडेय ने किया तथा उन्होंने कहा कि जैन समाज सेवा के विभिन्न कार्य कर रही हैं जिनसे समाज को विशेष लाभ मिल रहा है। बिना दवा के वैदिक पद्धति से इलाज की इस प्रकिया से जन सामान्य को रोगों से निजात मिलेगी, दवाओं के दुष्प्रभाव से जन जन परेशान है। उन्होंने जैन मन्दिर में जाकर दर्शन किये तथा जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय को भी देखा तथा उपचार के बाद सही हुए पक्षियों को भी आकाश में उड़ाया। इस चिकित्सालय में सोमवार से शुक्रवार प्रात 8 से 12 तथा दोपहर 2 बजे से 5बजे तक रोगियों का उपचार फिजियोथरैपीसट डाoनवीन भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जैन पत्रकार, आकाश जैन, विनोद जैन, आर के जैन एडवोकेट, पुलकित जैन, आशीष जैन, तुषार जैन, संदीप जैन, सोरभ जैन आदि उपस्थित थे।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041
























