👁 0 views Views
हापुड़: साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार व शहर कोतवाल सुबोध कुमार सक्सेना ने बफर जोन के अन्तर्गत छोटी मंडी, कसेरठ बाजार तथा गोल मार्किट आदि इलाकों का दौरा किया और लोगों को चेताया कि बफरजोन के अन्तर्गत गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


























