हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान पोलिंग पार्टियों में कई ऐसी महिला कर्मचारी भी हैं जो कि अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मां का फर्ज निभाती हुई नजर आई। महिला कर्मचारी बुधवार को अपने बच्चों को साथ लेकर नवीन मंडी पहुंची और वहां से ईवीएम लेकर अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुई।
इन महिलाओं का जज्बा मिसाल कायम कर रहा है। नवीन मंडी स्थल पर कई गर्भवती महिलाओं को भी देखा गया जो कि अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाती हुई नजर आई। बता दें कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है जिनके भविष्य का फैसला 11 लाख 26 हजार 684 मतदाता करेंगे। जनपद में एक हजार 129 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिले में 10 फरवरी को 493 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। नवीन मंडी स्थल से कुल चार हजार 516 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इनमें से 10 फीसदी पोलिंग पार्टियां, 20 फीसदी ईवीएम और 30 फीसदी वीवीपैट को रिजर्व में रखा गया है। ईवीएम, वीवीपैट, कोविड किट समेत 42 तरह के सामान के साथ टीमों को रवाना किया गया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























