👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। भाजपा के पदाधिकारी स्थान-स्थान पर शिविर लगा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहे है।
भाजयुमो उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसएसवी डिग्री कालेज के पास भाजपा का सदस्यता कैम्प लगाया। शिविर में पदाधिकारियों ने नौजवानों से मिस काल लगवाकर नौजवानों तथा अन्य लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला संयोजक डा. शिवकुमार, सचिन सिरोही, योगाचार्य रोहन आर्य आदि उपस्थित थे। जिला संयोजक डा. शिवकुमार ने दावा किया कि युवाओं व लोगों में भाजपा के प्रति तेजी से लगाव बढ़ा है और वे स्वच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने हेतु शिविर में आ रहे है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























