पिलखुवा में शराब के ठेके पर लोगों का गुस्सा फूटा










पिलखुवा में शराब के ठेके पर लोगों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के रिहायशी इलाकों में खुल रहे नए शराब के ठेकों के विरोध में महिलाओं व पुरुषों में गुस्सा पनपता ही जा रहा है। अब ताजा मामला हैंडलूम नगरी पिलखुवा की सर्वोद्य नगर से सामने आया है, जहां खुले नए शराब के ठेके के विरोध में गुरुवार को महिलाओं व पुरुषों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शराब के ठेके पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शराब के ठेके के मौजूदा स्थान से हटाकर अन्यत्र ले जाने की मांग कर रहे थे।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के सभासद चौधरी संजीव सिंह, ब्रजेश कुमार गौड़, अरुण सैनी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष गुरुवार को सर्वोद्य नगर में खुले शराब के ठेके पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सर्वोद्य नगर में शराब का ठेका मानकों के विपरीत खोला गया है। ठेके से चंद कदमों की दूरी पर ही मंदिर व स्कूल है और छात्र-छात्राएं तथा महिलाएं इस मार्ग से हर वक्त गुजरती है। सर्वोद्य नगर के लोगों ने चेतावनी दी है कि शराब का ठेका हटने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!