हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर मोहल्ला राजीव विहार, महेश पुरी, छज्जुपुरा में पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई न होने से मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पांच दिन से मौहल्ले में पानी नहीं आया है जिसकी वजह से उन्हें हैंडपम्प से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और उनकी समस्या का समाधान करें। बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला राजीव बिहार, छज्जुपुरा और महेशपुरी में पिछले पांच दिनों से मोहल्लेवासी पानी ना आने से परेशान हैं।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























