
पांच फीट लंबा रेट स्नेक सांप देख उड़े लोगों के होश
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वनखंडा माता पर रविवार को एक रेट स्नेक निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के पश्चात पांच फीट लंबे रेट स्नेक सांप को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला रविवार का है जब वनखंडा माता पर एक रेट स्नेक देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने टीम का गठन किया। वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात रेट स्नेक सांप को पकड़ लिया और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जिसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160






























