
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्वार्टर के पीछे किसी ने कूड़े में आग लगा दी जिसकी वजह से पूरा इलाका प्रदूषित हो गया। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों, दुकानदारों, राहगीरों व स्थानीय लोगों को इस दौरान काफी ज्यादा परेशानी हुई। लोग खांसने को मजबूर हो गए जिनकी आंखों में जलन व गले में खराश की शिकायत हुई। लोगों ने इस दौरान विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है और समाधान निकालने की मांग की है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। स्टेशन के सामने क्वार्टर के पीछे किसी ने कूड़े में आग लगा दी जिसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा। इस दौरान लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत हुई। राहगीरों को भी इस दौरान समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों की मांग है कि कूड़े में आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606































