हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। नगर का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला होगा जहां इन बंदरों का आतंक ना हो। हापुड़ की पॉश कॉलोनियों में से एक श्रीनगर में हाल ही में पिजड़ा लगाकर बंदरों को पकड़ा गया था लेकिन इसके बाद भी बंदरों की फौज से लोग बेहद परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दिन पर दिन बंदरों के उत्पात से लोग बेहद परेशान हैं। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं जिससे लोग लगातार घायल हो रहे हैं। लोगों ने यह भी कहा कि हाल ही में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाए गए थे लेकिन बंदरों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहना चाहिए जिससे लोगों को किसी तरह की समस्या ना हो।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























