👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-17 के मौहल्ला फूलगढ़ी के अंतर्गत रेलवे लाइन के पास मलिन बस्ती के सैकड़ों परिवारों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। बस्ती की सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने मंगलवार को बिजली कनैक्शन देने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा और अपना दुखड़ा रोया।
मलिन बस्ती के हसीन हैदर, नौशाद, कमरुद्दीन, शखावत, फिरोज मलिक व महिलाएं मंगलवार को पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने बताया कि मलिन बस्ती के गरीब लोगों ने विद्युत कनैक्शन के लिए आनलाइन आवेदन किए है, परंतु बिजली विभाग ट्रांसफार्मर, खम्भे आदि का स्टीमेट जमा करने को कह रहा है। बस्ती के लोग स्टीमेट जमा करने में असमर्थ है। नागरिकों की मांग है कि उन्हें बिजली कनैक्शन दिया जाए।





























