👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला पुराना बाजार में स्थित चाह कमाल में एक हैंडपंप की चेन टूटने से स्थानीय लोग पानी के लिए काफी परेशान है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द हैंडपंप को ठीक कराया जाए। आपको बता दें कि मोहल्ला चाह कमाल में तीन दिन पहले एक हैंडपंप की चेन अचानक टूट गई। यह हैंडपंप स्थानीय लोगों की प्यास बुझाता है। चेन टूटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी की किल्लत हो गई है। मजबूरन दूसरे हैंडपंप से पानी लाने के लिए लोग मजबूर हैं जिससे उन्हें समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप को ठीक कराया जाए।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























