रेवती कुंज में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला रेवतीकुंज में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हाकात यह हैं कि यह स्ट्रीट लाइट खराब है जिसकी वजह से यह लगातार जल भुज रही है और लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। वाहन सवारों को तो यहां से निकलने में काफी ज्यादा असुविधा होती है जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाए।
हापुड़ के रेवतीकुंज से प्रतिदिन कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन यहां खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट रात के समय लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर देती है। महिलाएं भी इस रास्ते से गुजरने में असुरक्षित महसूस करती हैं जिनका कहना है कि जल्द से जल्द से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























