हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव वझीलपुर में टूटी सड़क से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. हाल ही में सड़क को तोड़ा गया था जिससे रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया. रास्ते की मरम्मत न होने से आने-जाने में लोगों को काफी दुविधा हो रही है. स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें.
गांव वझीलपुर में हाल ही में एक विभाग ने सड़क को खोदा था लेकिन खुदी हुई सड़क पर विभाग के कर्मचारी मिट्टी डालकर चले गए. कार्य पूर्ण न होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की मांग है कि यहां लोग फिसल जाते हैं जिससे वह चोटिल हो रहे हैं. ऐसे में संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.























