सूदखोरों के आतंक से परेशान लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सूदखोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मूल से कई गुना रकम अदायगी के बाद भी सूदखोर लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहे है। ये सूदखोर गुंडागर्दी के बल पर 5 से 10 प्रतिशत तक का सूद वसूल रहे है। ये कहानी एक पीड़ित की नहीं बल्कि कई पीड़ितों की है, जो पीछा छुड़ाने के हर प्रयास में विफल साबित हो रहे है।
मोटा ब्याज वसूलने वाले कई सूदखोर तो हापुड़ के अतरपुरा मौहल्ला में रहते है, जो गरीब तबके परेशान लोग, जुआरियों, सटोरियों और शराब पीने के आदि लोगों को 5-10 प्रतिशत की दर से ब्याज पर रुपए देते है। ब्याज पर रुपए लेते ही पीड़ित का सूदखोर उत्पीड़न शुरु कर देते है। ये सूदखोर नगर पालिका परिषद में भी मंडराते रहते है।
हापुड़ के सर्राफ बाजार में तो डेली के हिसाब से सूद खोरी का धंधा चलता है जिसकों जितने रुपए की जरुरत हो ले लो और शाम के वक्त ब्याज सहित तमाम राशि वापिस कर दो। अगले दिन भुगतान पर डबल ब्याज देना होगा।

तीसरी सूदखोरी में प्रतिष्ठा वाले व्यापारी को करोड़ों रुपए तक ब्याज पर रुपए मिल जाते है। पीड़ित को 2 प्रतिशत सूद हर माह देना होता है और ब्याज देने में असफल रहने पर सूदखोर पीड़ित का शोषण व उत्पीड़न शुरु कर देते है और दबाव बनाकर सम्पत्ति कम दाम में खऱीद लेते है। एक पीड़ित टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल ने तो सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जीवन लीली ही समाप्त कर ली। सूदखोरी के चक्कर में ही कई लाटरीबाज फेल हो चुके है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























