👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा की मेन रोड पर रात 12:00 बजे से डंपरों का आना-जाना शुरू हो जाता है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ते इन डंपरों के कारण स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज आवाज, गति और शोर शराबे के बीच रहने को वह मजबूर है। लोगों का कहना है कि यह डंपर धूल उड़ाते हुए चलते हैं। चोरी छिपे सड़कों पर उतरने वाले इन डंपरों के पीछे आखिर कारण क्या है?
सैनिक व मिलिट्री स्कूल || VIKAS GLOBAL SCHOOL में एडमिशन शुरू 8710848586























