मुफ्त गेहू व चावल लेने दौड़ने लगे लोग










मुफ्त गेहू व चावल लेने दौड़ने लगे लोग

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए राशन डीलरों को प्रदेश सरकार से आश्वासन मिलने के बाद 10 जनवरी-2024 से राशन की दुकानों पर राशन वितरण शुरु हो गया, जो एक पखवाड़ा तक चलेगा।

हापुड़ जनपद में 8 हजार 810 अत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेंहू व 21 किलो चावल प्रति कार्ड निशुल्क दिया जाएगा। जबकि 2 लाख 10 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति कार्ड यूनिटों पर 3 किलो चावल व दो किलो प्रति यूनिट दिया जाएगा। राशन वितरण कराने के लिए जिले की राशन दुकानों पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। जिला आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि +10 जनवरी से अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेंहू एवं 21 किलो चावल प्रति कार्ड एवं पात्र ग्रहस्थी कार्डधारको की समस्त यूनिटो पर एवं 3 किलो चावल व 2 किलोग्राम गेंहू प्रति यूनिट निशुल्क वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यूनिटों पर सभी कार्डाधारकों को वितरण 10 जनवरी से 25 जनवरी तक राशन दुकानों पर वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वितरण की आखिरी तिथि पर आधार प्रमाणिक के माध्यम से खाद्यान्न वस्तुओं को प्राप्त न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण संपन्न किया जायेगा।

रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811







  • Related Posts

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

    🔊 Listen to this हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक स्कूल के…

    Read more

    भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

    🔊 Listen to this भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय सोमवार को भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव…

    Read more

    You Missed

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

    भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

    भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

    बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

    बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

    आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

    आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

    महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

    महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

    37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण

    37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण
    error: Content is protected !!