👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के थानों से निराश लोग पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं और रोजाना यह संख्या बढ़ती जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर रोजाना अपने दफ्तर में बैठकर जन सुनवाई कर रहे हैं। जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से रोजाना न्याय गुहार लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के दरबार में लोग पहुंच रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को अन्य दिनों की भांति फरियादियों की समस्या को सुना और संबंधित पुलिस कर्मियों को निष्पक्षता व गुणवत्तापूर्ण निबटाने के आदेश दिए।
घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554
























