गुर्जर समाज के सम्मान समारोह में पहुंचे समाज के लोग
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने शनिवार को हापुड़ में कहा कि महासभा नवनिर्वाचित गुर्जर सांसदों तथा गुर्जर समाज के प्रशासनिक सेवाओं मे चयनित मेधावी छात्रो का सम्मान करेगी और यह सम्मान समारोह एक जुलाई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सात सांसद, तीन राज्य सभा सदस्य गुर्जर समाज है तथा 15 छात्रों का प्रशासनिक सेवाओं में चयन हुआ है। गुर्जर समाज को सम्मान दिलाने वाली सभी विभूतियां का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि हापुड़ क्षेत्र से भारी संख्या में गुर्जर समाज के लोग सम्मान समारोह में दिल्ली पहुंचे।
इस मौके पर विजय धामा, देंवेंद्र गुर्जर, नीरज गुर्जर, सुमित प्रधान, प्रशांत प्रधान, सतेंद्र तथा लीलू भाटी, विनोद, जगेंद्र, जय विंद्र गुर्जर उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























