हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास अस्थाई आवास में रहने वाले घुमंतू समाज के लोगों ने मंगलवार की रात सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालकों की जाम लगाने वालों से कहासुनी भी हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने किसी तरह गुस्साए लोगों को समझाया। आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
गढ़ रोड़ पर देवनंदिनी फ्लाईओवर के आसपास घुमंतू समाज के लोग रहते हैं। राजू ने बताया कि उनके अस्थाई आवास में बिना कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल हो रहा था जिसे विद्युत विभाग की टीम ने 20 दिन पहले काट दिया। लगातार आश्वासन मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।
इस दौरान महिलाएं भी सड़क पर उतर आई जिन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर चक्का जाम कर दिया। जाम के दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही जाम खुलवाया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। घुमंतू समाज के लोगों की मांग है कि भले ही मीटर लगाए जाएं लेकिन उन्हें बिजली दी जाए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























