गंदे पानी के भराव से माधापुर के लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिम्भावली ब्लाक के गांव माधापुर के एक रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है औऱ कोई भी असरदार नेता समस्या के हल के लिए आगे नहीं आ रहे है।
ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की निकासी की समस्या गत कई साल से बनी हुई है। चुनाव के वक्त वोट लेने के लिए नेता बड़े-बड़े वायदे करते है, परंतु वक्त के करवट लेते ही नेता भी करवट ले लेते है, फिर समस्या ज्यूं-की-त्यूं बनी रहती है। गंदा पानी भरा रहने से पैरों को भी नुकसान पहुंच रहा है और आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे है तथा रोग फैल रहे है। ग्रामीणों की मांग है कि जन नेता इस ओर ध्यान दें और गंदे पानी की समस्या से छुटकारा दिलाएं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























