हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैसे तो पूरे हापुड़ शहर में बंदरों का आतंक है औऱ आए दिन बंदरों के काटने से लोग घायल हो रहे है। हापुड़ में बंदरों का काफिला जिस भी गली-मौहल्ले अथवा कालोनी में पहुंचता है, उधर कर्फ्यू सा लग जाता है।
हापुड़ की जवाहर गंज कालोनी में दोपहर के वक्त कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब दो-ढाई सौ बंदरों का काफिला कालोनी में आ धमका। बंदरों की हरकतों के कारण रास्ते में कर्फ्यू सा लग गया और घरों में लोग छिप गए। बाद में कुछ लोगों ने पटाका छोड़े तब बंदर छतों से चोर-उच्चकों की तरह भाग खड़े हुए। आइए आपकों दिखाते है बंदरों के आतंक की एक वीडियो।
























