👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : क्रीड़ा भारती हापुड़ के तत्वावधान में एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ के बाबूलक्ष्मी नारायण आंतरिक क्रीड़ा भवन में आयोजित योग शिविर में बुधवार को लोग उमड़ पड़े। यह शिविर 21 जून तक चलेगा।
बुधवार की सुबह योग शिविर में सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए जिन्हे योग प्रशिक्षण के साथ-साथ बताया गया कि निरोगी रहने के लिए व्यायाम से अच्छा कोई साधन नहीं है। योग शिक्षिका क्षमा शर्मा, व कनक गुप्ता तथा योगाचार्य रोहन आर्य ने योग कराए और योग से मानव को होने वाले लाभों के बारे में बताया।





























