
👁 0 views Views
पानी की बर्बादी पर लोगों ने जताई चिंता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान के बाहर हो रही पानी की बर्बादी पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र से शीघ्र पानी की बर्बादी को रोकने की मांग की है और चिंता जाहिर की है।
सोमवार की सुबह जब लोग सड़कों पर उतरे तो एक दुकान के बाहर से गुजर रही पानी की पाइपलाइन से पानी बर्बाद होता देख लोगों ने नाराजगी जाहिर की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने मामले में संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

































