
रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जमाल हॉस्पिटल और संतोष सर्जिकल एन्ड मेडिकोज के सहयोग से रविवार को हापुड में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर मे 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके इस पुण्य महायज्ञ में अपनी आहुति दी।
इस अवसर पर जमाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर दानिश जमाल ने बुलंद चेरिटेबल ब्लड सेंटर बुलंदशहर के मैनेजमेंट का धन्यवाद करते हुए कहा कि आवश्यकता पर मरीजों को न्यूनतम मूल्य पर रक्त उपलब्ध कराया जाये।
शिविर के आयोजक संतोष सर्जिकल एन्ड मेडिकोज के संचालक और सामाजिक कार्यकर्त्ता सौरभ अग्रवाल ने रक्तदान की उपयोगिता के बारे मे बताते हुए कहा कि नियमित रक्तदान ह्रदय सम्बंधित रोगों के होने की संभावना को घटाने के साथ -साथ शरीर में नया खून बनाने और रोगों की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है।
इस अवसर पर प्रत्येक रक्तदाता को एक हेलमेट भेंट करके सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया गया।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996































