👁 0 views Views
जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में आगे आए लोग
हापुड़, सीमन/मोहित गोयल (ehapurnews.com) : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद हापुड़ के पदाधिकारी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के समर्थन में लोगों को जागरुक कर रहे है और उनका आह्वान है कि 27 नवम्बर को दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हों।
बता दें कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 27 नवम्बर को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना, प्रदर्शन के आयोजन की घोषणा की है। संस्था ने दावा किया है कि इस धरने में देश के कोने-कोने से लाखों लोग शामिल होंगे।
हापुड़ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, शशि गोयल, सुरेंद्र कुमार आर्य आदि ने भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल आदि से सम्पर्क किया।





























