
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा के धौलाना चौराहे पर रविवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से वाहनों के पहिए थम गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई।
रविवार को धौलाना चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा होने से वाहन सड़क पर रेंगते हुए दिखाई दिए। वाहन के पहिए थमने से लोगों को काफी असुविधा हुई जिन्हें दो मिनट की दूरी तक करने में काफी देर लग गई। परेशान लोगों ने अधिकारियों को जीभर कर कोसा और मामले का स्थाई समाधान निकालने की मांग की।

























