
प्रदेश में अपराध बढ़ने से लोगों का भाजपा से मोह भंग: कांग्रेस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस कमेटी जनपद हापुड़ के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ भी आई हुई है। हत्याएं, रेप व लूट की घटनाओं से अखबार रोजाना भरे रहते हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के कारण जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है और वह कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस व प्रशासनिक अफसर सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं। बेकसूर लोगों को पुलिस लंगड़ा बना रही है। जनपद हापुड़ भी अपराधों से अछूता नहीं है। प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा का दावा करती है, परन्तु महिलाओं के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दावा किया कि वर्ष-2026 में होने वाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में कांग्रेस विजय का परचम फहरा कर साबित कर देगी कि सूबे में कांग्रेस की जड़े गहरी होती जा रही है और कार्यकर्ताओं के बल पर नागरिकों के सहयोग से वर्ष-2027 में कांग्रेस सत्तारुढ़ होगी। इस अवसर पर इरफान अहमद, रघुवीर सिंह गौतम, भरत लाल, मुकीम आदि उपस्थित थे।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926































