
पेंशनर्स जीवित होने का प्रमाण पत्र दाखिल करें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): कोषागार जनपद हापुड़ से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के लिए यह खास खबर है कि ” ऐसे पेंशनर जिनकी पेंशन का भुगतान जीवित प्रमाण पत्र ससमय जमा न किये जाने के अभाव में बाधित है” अपना जीवित प्रमाण पत्र किसी भी कार्यदिवस में कोषागार कार्यालय, हापुड़ में स्वयं उपस्थित होकर अथवा सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र सत्यापित कराकर अथवा अपने निकटतम कम्प्यूटर इन्टरनेट बायोमेट्रिक डिजिटल डिवाइस / निकटस्थ सुविधा-केन्द्र / साइबर कैफे इत्यादि से जीवन प्रमाण पत्र वेबसाइट jeeanpramaan.gov.in अथवा UMANG APP अपने मोबाईल पर डाउनलोड करते हुये जीवन प्रमाण सर्विस के माध्यम से Uttar Pradesh Treasury- Sub Treasury(HAPUR) का चयन करते हुये अपना डिजिटल प्रमाण पत्र (DLC) जनरेट कर डिजिटल रूप में कोषागार को ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं जिससे पेंशन का भुगतान नियमित रूप से किया जा सके ।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























