तप मनुष्य को पवित्र, शान्त और शुद्ध बनाता है
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर चल रहे दशलक्षण पर्युषण महापर्व के सातवे दिन सागानेर से आए जैन विद्धान राहुल जैन शास्त्री ने जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि आज उत्तम तप पर चर्चा का दिन है जैसे सोने को शुद्ध करने के लिए अग्नि पर तपाया जाता है उसी तरह मन के विकारो को जलाने के लिए तप आवश्यक है, तप हमे शान्त,पवित्र तथा शुद्ध बनाता है, तप के अनेक प्रकार हैं, उपवास, मंत्र जाप, पूजा पाठ तप मे ही आते है। प्रातःकाल अभिषेक पूजन शान्तिधारा की गई, मुनि सुव्रतनाथ विधान पाठ का आयोजन हुआ। जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक पूजन मे भाग लिया। महाआरती की गई। बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सुधीर जैन, प्रमोद जैन, राजेश जैन, अध्यक्ष अनिल जैन, सुखमाल जैन, नितिन जैन पुलकित जैन, आकाश जैन, सुरेश चन्द जैन, तुषार जैन, अर्चित जैन, प्रदीप जैन, सुनील जैन, हिमांशु जैन, बबीता जैन, गरिमा जैन, प्रभा जैन, निशा जैन, सरोज जैन, सुशील जैन, पकज जैन, विकास जैन आदि उपस्थित थे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500




























