👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्टेशन पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों की अब शामत आएगी। स्टेशन पर मास्क के बिना घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा और दो सौ रुपए का चालान किया जाएगा। इसके साथ ही टिकट भी नहीं दिया जाएगा। वहीं यदि कोई स्टेशन पर थूकता है तो उसके खिलाफ सौ रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा। बता दें कि लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। मास्क और अन्य नियमों का पालन कर इसे फैलने से रोका जा सकता है। ऐसे में स्टेशन पर बिना मास्क के घूमने पर दौ सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और थूकन पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























