हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गंगा यमुना सिद्ध पीठ दिव्य धाम श्री बालाजी मंदिर हापुड़ के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने राधा दामोदर मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्हें साधु-संतों की सेवा करने का भी मौका मिला। इस अवसर पर यशवर्धन आचार्य जी महाराज का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
श्री बालाजी धाम के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज मथुरा के राधा दामोदर मंदिर पहुंचे जहां सेवायत श्री अंग सेवक श्री दामोदर चंद्र गोस्वामी जी ने यशवर्धन आचार्य जी महाराज का स्वागत किया। प्रभु के दर्शन के पश्चात यशवर्धन आचार्य जी महाराज राधा वल्लभ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने साधु संतों की सेवा भी की। प्रसाद पाकर वह श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ योगेंद्र, विकास, कपिल, मोहित उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























