👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में स्थित गौशाला में रविवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर नृत्य करता हुआ दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इस मनमोहक दृश्य को अपने कमरे में कैद कर लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार की सुबह गांव शेखपुर में ग्रामीण जब गौशाला पहुंचे तो उनकी नजर राष्ट्रीय पक्षी मोर पर पड़ी जो सुबह के समय सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए नृत्य कर रहा था। मोर को देखकर ग्रामीण रुक गए और उन्होंने अपना कैमरा निकाला और इस दृश्य को कैद कर लिया। आसपास मौजूद लोग भी मोर के नृत्य को देखने के लिए पहुंचे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























