👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें धर्मगुरु के साथ बैठक की गई और शांति के साथ भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई. सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया. हापुड़ कोतवाली में एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडे, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बैठक की, वहीं धौलाना तहसील क्षेत्र में एसडीएम सुनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने धर्मगुरु के साथ बैठक की व विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया.




























