
पिलखुवा थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली में होली व ईद को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की गई।एसडीएम लवि त्रिपाठी ने कहा कि होली और जुमा एक दिन ही हैं। ऐसे में होली का रंग एक बजे तक खेल लें और दो बजे से जुमा की नमाज अदा की जाएगी।
जिन रास्तों से नमाजी मस्जिद में नमाज के लिए जाते हैं वहां पुलिस तैनात रहेगी। मीटिंग की अध्यक्षता एसडीएम लवी त्रिपाठी ने की।एसडीएम लवी त्रिपाठी ने कहा कि आगामी त्योहारों पर असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। आगामी होली व ईद के मद्देनजर थाना क्षेत्र में समय-समय पर गश्त व पेट्रोलिंग, चेकिंग करने के लिए थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान क्षेत्रधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है जिन्होंने पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की और कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए। पुलिस का सहयोग करें व संदिग्ध गतिविधि पर निगाह है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























